The India Bizz Startup News Website
TIBBUSINESS · STARTUPS · MARKETS · TECHNOLOGY
Back to newsroom →
coronavirusNEWS

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 3455 संक्रमित मिले, अकेले रायपुर से 1024 केस

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 3455 संक्रमित मिले, अकेले रायपुर से 1024 केस; कोरबा में कोरोना से बुजुर्ग की मौत

छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटे में प्रदेश में 3455 संक्रमित मिले हैं। अकेले रायपुर से 1024 पॉजिटिव केस हैं। DME ऑफिस के 3 स्टाफ पॉजिटिव पाए गए हैं। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होगी। कोर्ट ने न्यायिक कार्यवाही 11 जनवरी से 31 जनवरी तक केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करने के निर्देश दिए हैं। वहीं कोरबा जिले में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई है। जांजगीर थाने के 4 पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव हो गए हैं।

इधर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के 6 से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी बच्चे आत्मानंद स्कूल मरवाही और डीएवी स्कूल के छात्र हैं। सभी की उम्र 13 से 16 साल के बीच है। जिले में सोमवार तक 1 से 8 तक की कक्षाओं को बंद कर दिया गया है। इस दौरान करीब 50 बच्चों का टेस्ट दोनों स्कूल में किया गया। वहीं दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल प्रकाश विद्यालय के 3 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव स्वस्थ हो गए हैं। सिंहदेव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि पॉजिटिव आने के बाद हुई जांच में उनकी रिपोर्ट अब निगेटिव आई है।

बलौदाबाजार से छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (JCCJ) विधायक प्रमोश शर्मा कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए रायपुर के नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले वे मार्च में भी संक्रमित हो चुके हैं।

चंदखुरी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी परिसर में कोरोना विस्फोट हुआ है। वहां के 6 से अधिक रहवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी उम्र 30 से 34 साल के बीच है।शुक्रवार को ही अकादमी में 10वें और 11वें बैच का पासिंग आउट परेड हुई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस आयोजन में शामिल थे।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश में 44 हजार 773 नमूनों की जांच हुई। इस दौरान 2 हजार 828 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इस मान से प्रदेश की संक्रमण दर खतरे के निशान को पार कर 6.32% तक पहुंच गई है। सबसे अधिक 899 केस अकेले रायपुर के हैं। इनमें 72 की उम्र 1 साल से 18साल के बीच है।

रायपुर में चंदखुरी पुलिस अकादमी के अलावा CISF के माना स्थित परिसर, पुलिस मुख्यालय, रायपुर AIIMS और जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में भी कई संक्रमितों का पता लगा है। सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। एक महिला प्रशासनिक अधिकारी के भी संक्रमण की चपेट में आने की खबर है। इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है.

रायपुर शहर के हर हिस्से में कोरोना के मरीज मिले हैं। हालात ऐसे हैं कि प्रशासन ने 45 इमारतों को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। गैर सरकारी संगठनों की मदद से सार्वजनिक स्थानों पर रोको-टोको अभियान शुरू हुआ है। इसके तहत स्वयंसेवक लोगों को मास्क पहने रहने और शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए कह रहे हैं।

रायपुर के आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में बने अस्थायी कोविड अस्पताल में शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए विशेष तौर पर बने वार्ड और ICU को सक्रिय कर दिया गया है। 250 बेड के इस अस्पताल में नवजात बच्चों के लिए नियोनेटल मशीन से लैस कक्ष भी तैयार किए गए हैं। जहां 10 नवजात शिशुओं को एक साथ रखने की सुविधा है।

Desk

Verified Journalist

Discover the latest startup, business, and funding news. Get insights on trends, IPOs, mergers, and acquisitions. Perfect for entrepreneurs, investors.

Startup Expert Business Media 2740 Articles
Was this useful?
MORE FROM THIS STORYBack to article ↑
TOPICS#छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस#छत्तीसगढ़ में कोरोना#छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट#मंत्री टीएस सिंहदेव#रायपुर से 1024 केस
CATEGORYcoronavirus →
NEXT ON TIB

Beverage brand Lahori secures USD 15 million Series A funding from Verlinvest

Continue exploring the newsroom.

Read next